फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपईखान-बमनतिलाड़ी मार्ग के पुलों की गुणवता पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भैंसियाछाना विकासखंड के पंचायत प्रतिनिधियों ने सुपईखान-बमनतिलाड़ी सड़क पर निर्माणाधीन पुलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर पुलों में स्थानीय नदियों की सामग्री उपयोग में लाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि सुपईखान-बमनतिलाड़ी सड़क की लंबाई ग्यारह किमी है। इस मार्ग से होकर क्षेत्र के छह ग्राम पंचायतों के लोग आवागमन करते हैं। वर्तमान में इस सड़क की हालत काफी खराब हो गई है। जगह-जगह जलभराव हो रहा है।

पिछले छह माह में विभाग ने सड़क का कोई रखरखाव भी नहीं किया है।
वहीं इन दिनों इस सड़क पर पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामीणों ने पुलों के निर्माण पर सवाल उठाते हुए कहा है कि निर्माण कार्य में स्थानीय नदियों की रेत, बजरी उपयोग में लाई जा रही है, जबकि इसका उपयोग नहीं होना चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि इसको लेकर पूर्व में वह कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


उन्होंने ईई से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कुंज रतौड़ा की प्रधान तुलसी देवी, बीडीसी सदस्य छानी लीला देवी, अलई के सरपंच गोविंद सिंह, प्रधान बमनतिलाड़ी शांति देवी, प्रताप सिंह, प्रधान खास तिलाड़ी अनीता तिलारा, प्रधान अलई हयात सिंह, प्रधान तुलसी देवी, पूर्व बीडीसी सदस्य गोविंद सुप्याल, संजय तिलारा, गिरीश राम, नरेंद्र सिंह, संजय कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें