फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल श्रम कराने वालों को छोड़ें नहीं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बाल श्रम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 20 बाल श्रमिक चिन्हित किए जा चुके हैं और यह सभी खतरनाक स्थानों पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बाल श्रम विभाग को इन बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के अलावा इनके पुनर्वास की व्यवस्था करने और एक माह के भीतर रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


श्रम विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्होंने कहा कि बाल श्रम अधिनियम के तहत 14 साल से कम आयु के बच्चों को विभिन्न संस्थाओं, कारखानों, वर्कशाप, दुकान, ढाबों और होटल आदि में कार्य करवाना कानूनन जुर्म है।

उन्होंने श्रम विभाग को जिले के सभी होटल, निर्माणाधीन भवनों, स्थानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करने और बाल श्रम का उल्लंघन दिखाई देने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों के माध्यम से बच्चों को बाल श्रम प्रतिषेध के लिए जागरूक करने, बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने और जिन बच्चों का विद्यालय में नामांकन नहीं हुआ है उनका नामांकन करने को भी कहा।
विज्ञापन


बैठक में एडीएम बीएल फिरमाल, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास नरेश कुमार, सीएमओ डॉ. विनीता साह, अपर श्रम आयुक्त अरविंद सैनी, जिला शिक्षाधिकारी एचबी चंद, कार्यकारी अधिकारी जिला पंचायत जितेंद्र वर्मा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आशा पुरोहित के अलावा संस्थाओं के सदस्य रघु तिवारी, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें