अल्मोड़ा। नगर के जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन अभी भी नहीं पहुंची है। वैक्सीन के अभाव में लोगों को भटकना पड़ रहा है। बाजार में भी दवाइयों की दुुकानों में वैक्सीन का अभाव बना हुआ है। इधर अस्पताल में कुत्ते और बंदरों के काटने के मामले हर रोज आ रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि पालिका और प्रशासन कुत्तों और बंदरों पर नियंत्रण नहीं रख पा रहा है दूसरी ओर अस्पताल में भी वैक्सीन का इंतजाम नहीं होने से काफी परेशानी हो रही है। बाजार में कहीं अगर वैक्सीन मिल भी रही है तो उसके दाम काफी महंगे हैं।
करीब 350 रुपये में एक वैक्सीन मिल रही है। जून में ही डेढ़ सौ से अधिक लोग कुत्ते और बंदरों के काटने से घायल हो चुके हैं। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. प्रकाश वर्मा का कहना है कि देहरादून से कुछ वैक्सीन का इंतजाम करवाया जा रहा है। इसके लिए किसी कर्मचारी को वहां भेजकर वैक्सीन मंगाई जा रही है।