फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली और पेयजल विभाग की कार्यशैली से कुंजवाल नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जागेश्वर के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने जागेश्वर विधानसभा के अंतर्गत चार पंपिंग योजनाओं की समीक्षा करते हुए जल निगम और विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए एक माह के भीतर क्षेत्र में पेयजल और बिजली व्यवस्था सही नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में विधानसभा की चार पंपिंग योजनाओं की समीक्षा बैठक में कपिलेश्वर बानड़ी देवी पंपिंग योजना, दोड़म पंपिंग योजना, पनार भनोली पंपिंग योजना, सरयू दन्या बेलक पंपिंग योजना पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि विद्युत और जल निगम की कार्यशैली के कारण दर्जनों गांव योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पंपिंग योजनाओं में दो साल पहले टेंडर हो चुके हैं और आज भी दर्जनों गांव की आंतरिक लाइन न तो ठीक तरह से बन पाई है और ना ही इन गांवों में सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट बन पाए हैं। जिसके कारण लमगड़ा ब्लाक के अडीठा, कत्यारी, पलना, ठाठ, रतखान, गौना, तोली आदि दर्जनों गांवों में पानी नहीं पहुंच पाया है। इसके अलावा धौलादेवी के चमतोला, नौलबुड़ा, सिरगांव, मकड़ाऊ, बिरकोला, तलेट, तल्ली भैसोड़ी,गौली में भी पानी नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन


कुंजवाल ने कपिलेश्वर बानड़ीदेवी पंपिंग योजना में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को कहा कि पूर्व में इस पंपिंग योजना में अलग फीडर लगाने की मांग उठी है जो अभी तक पूरी नहीं हुई है। उन्होंने जल्द से जल्द फीडर लगाने को भी कहा। बैठक में जिलाध्यक्ष कांग्रेस पीतांबर पांडे, दीवान सिंह सतवाल, दीवान सिंह भैसोड़ा, पूरन सिंह बिष्ट, अधीक्षण अभियंता जल निगम, विद्युत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें