अल्मोड़ा। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्या ने पंचायती राज मंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर 2019 के त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष पद को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करने की मांग की है।
उनका कहना है कि 2013-14 में यह पद सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित रहा इस कारण इस बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करना उचित रहेगा। उन्होंने कहा है कि मानकों के अनुसार इस बार यह पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया जाना चाहिए। ब्यूरो