गरुड़(बागेश्वर)। क्षेत्र पंचायत के धन से उरेडा द्वारा विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगाए गए अधिकांश सौर ऊर्जा संयंत्र कई महीनों से बंद पड़े हैं। बीडीओ के निर्देश के बावजूद उरेडा ने बंद चल रहे सौर ऊर्जा संयंत्रों को दुरुस्त नहीं करने से ग्रामीणों में रोष है।
भाजपा के मंडल महामंत्री धनराज दानू ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि उरेडा ने क्षेत्र पंचायत की धनराशि से विकासखंड के 40 निर्वाचन क्षेत्रों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाये थे। अधिकांश गांवों में लगे सौर ऊर्जा संयंत्र तीन माह से बंद चल रहे हैं। कहा कि कई बार बीडीओ गरुड़ को इस संबंध में लिखित और मौखिक रुप से अवगत करा दिया है। लेकिन, उरेडा ने बंद लाइटों को आज तक दुरुस्त नहीं किया है। उन्होंने उरेडा से बंद लाइटों को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है।