फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत महिला के पति और ग्रामीणों से भी पूछताछ करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ताकुला विकासखंड के चुराड़ी गांव में शुक्रवार को एक ही परिवार के तीन लोगों द्वारा जहर खाने की घटना के बाद जिला अस्पताल में भर्ती आशा की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार लड़की अर्द्धचेतना में है। लड़की की चाची और पिता दोनों अस्पताल में उसकी देखभाल कर रहे हैं। वहीं पुलिस जहर खाने की घटना की जांच में जुटी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मृत महिला के पति और ग्रामीणों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार रात चुराड़ी गांव निवासी चंदन सिंह बिष्ट की पत्नी गंगा देवी, पुत्र अजय सिंह और पुत्री आशा ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। जिसमें गंगा देवी और उसके पुत्र अजय की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि पुत्री आशा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। इधर जिला अस्पताल में भर्ती आशा की हालत नाजुक बनी हुई है। रविवार को उसकी जांच करने पहुंचे जिला अस्पताल के वरिष्ठ

चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पंत ने बताया कि लड़की के शरीर में जहर का असर बरकरार है। जहर उसके दिमाग में असर कर रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। लड़की का पिता चंदन बिष्ट शनिवार शाम को गांव से अल्मोड़ा पहुंच गया था और वह अस्पताल में ही मौजूद है।
विज्ञापन


इधर पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्य ने बताया कि इतना स्पष्ट है कि मृतका गंगा देवी ने ही दोनों बच्चों को जहर पिलाया और खुद भी जहर खाकर जान दे दी, लेकिन ऐसा क्यों किया इस बारे में अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृत महिला के पति चंदन सिंह से भी पूछताछ की जाएगी। साथ ही गांव के लोगों से भी जानकारी लेने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें