फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर और ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क से लगे इलाकों में हैंडपंप लोगों के मददगार साबित हो रहे हैं, लेकिन दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को पानी की व्यवस्था करने में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


शहर क्षेत्र में जल संस्थान पर्याप्त पानी की आपूर्ति करने में विफल साबित हो रहा है। पानी खुलने का समय भी निश्चित नहीं है। गर्मी बढ़ने के साथ पर्याप्त पानी नहीं मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क से लगे स्थानों पर स्थित हैंडपंपों में पानी भरने के लिए आसपास के अलावा दूर दराज से लोग पहुंच रहे हैं। वर्तमान में पर्यटन सीजन चल रहा है। शहर और आसपास के होटलों में भी पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से होटल व्यवसायियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई होटल व्यवसायी टैंकरों से पानी मंगा रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को जल संस्थान ने फड़का, चायखान, बडगलभटट्, चितई, शैल बाइपास, ढैली, शीतलाखेत, घनेली, कूर्मांचल छात्रावास, उदयशंकर नाट्य अकादमी, शैलबैंड, बल्टा, दसौला बडियार, तिवारीखान कसारदेवी, पपरसैली, होलीहोम, डीनापानी में टैंकरों से पानी सप्लाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें