अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के छात्रों ने कुमाऊं विवि के कुलपति को ज्ञापन भेजकर दिवंगत वित्त मंत्री प्रकाश पंत के आकस्मिक निधन के चलते स्थगित की गई परीक्षा की संशोधित तिथि 18 जून में परिवर्तन की मांग उठाई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन के चलते छह जून को होने वाली एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित हुई थी।
जिसकी संशोधित तिथि 18 जून निर्धारित की गई है, लेकिन एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर के विभिन्न विषयों के विद्यार्थियों ने 16 जून को होने वाली नेट परीक्षा और 17 जून को बैंक की परीक्षा के लिए आवेदन किया है। ऐसे में उनके लिए 18 जून को चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा दे पाना संभव नहीं होगा। छात्र-छात्राओं की तैयारी भी अधूरी रहेगी। उन्होंने कुलपति से छात्र हित में 18 जून की परीक्षा की तिथि में संशोधन की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में पूर्व छात्रसंघ सचिव आशीष पंत, छात्रसंघ कोषाध्यक्ष अभिषेक बनौला, संजू कठायत, चेतन पंत, अरविंद बोहरा आदि शामिल हैं। ब्यूरो