अल्मोड़ा। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने लेखिका हेलेन केलर की जयंती पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की। राजकीय संग्रहालय में वर्तमान में हेलेन केलर की प्रासंगिकता विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता में भूमिका भाकुनी और अवंतिका भंडारी ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता में आठ स्कूलों के 25 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में ग्रीन फील्ड स्कूल की भूमिका भाकुनी, मानस पब्लिक स्कूल की ज्योत्सना त्रिपाठी, श्रीकृष्णा विद्या पीठ के तुषार पांडे क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में वीरशिवा की अवंतिका भंडारी, आर्मी स्कूल की प्रांजल छिमवाल, विवेकानंद इंटर कालेज के नैतिक पांडे क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान अर्जित किया। निर्णायक लक्ष्मण सिंह ऐठानी, आशा कर्नाटक, आनंदी वर्मा, त्रिलोक सिंह कड़ोकीटी थे। ग्रीन फील्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और वंदेमातरम गीत गाया। संचालन जीसी जोशी ने किया। संघ के महासचिव डीके जोशी, सेवानिवृत्त कर्नल डॉ. ऊषा बोरा, विक्रम बोरा, सतीश चंद्र तिवारी, मीना राणा, सीमा अधिकारी, भुवन जोशी, मोहन नेगी, रंजना भंडारी, हयात फर्त्याल, अभिषेक कनवाल, अंकिता पाठक, पुष्पा जोशी, आशा पांडे, डा. मंजू बोरा, रश्मि डसीला, रुपा भंडारी, स्वाति तिवारी, बीना देवी, सरिता मसी आदि उपस्थित थीं।