अल्मोड़ा/रानीखेत। तीन चार दिन पूर्व बंगाल में इंटर्नशिप कर रहे डाक्टर पर हुए हमले के विरोध में आल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर नगर के सभी प्राइवेट अस्पतालों के डाक्टरों ने विरोध स्वरूप काला फीता बांधकर काम किया। एसोसिएशन के जिला सचिव डॉ. एनएस चौहान ने बताया कि बंगाल में हुए हमले के बाद गंभीर रूप से घायल डाक्टर की मौत हो गई थी। जिसके बाद एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को अंजलि अस्पताल, जीवन ज्योति, गुसांई क्लिनिक, डॉ. चौहान आदि प्राइवेट अस्पतालों में डाक्टरों ने काला फीता बांधा।
इधर रानीखेत में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने डाक्टरों के साथ हो रही हिंसक घटनाओं के खिलाफ विरोध दिवस मनाया। कहा कि अस्पतालों पर हिंसा के खिलाफ राष्ट्रीय कानून लाया जाना चाहिए। मांग की कि अस्पतालों को विशेष क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए, साथ ही उचित सुरक्षा के प्रावधान भी होना चाहिए। कहा कि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति हुई तो कठोर कदम उठाए जाएंगे। विरोध स्वरूप डाक्टरों ने काला फीता लगाया।इस दौरान अध्यक्ष डॉ. एसएन श्रीवास्तव, सचिव डा. डीएस बंगारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। ब्यूरो