अल्मोड़ा। मासूम बच्चियों के साथ हो रहे जघन्य अपराधों के खिलाफ एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में कैंडल जलाकर विरोध जताया।
कार्यक्रम में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पवन सिंह मेहरा, छात्र संघ कोषाध्यक्ष, अभिषेक बनौला, महासचिव अक्षय कुमार टम्टा, पूर्व महासचिव आशीष पंत, संजू सिंह, विपुल कार्की, गौरव जसवाल, मनोज बिष्ट, हरेंद्र चौहान, पुनीत प्रभात, राहुल बिष्ट, अमित नैलवाल, कुंवर राज, ऋषभ राजा, इंद्र गोस्वामी, गणेश कुटियाल, लोकेश तिवारी, संदीप तड़ागी, सुनील कठायत, सुनील खड़ायत आदि शामिल थे। ब्यूरो