च।ौखुटिया (अल्मोड़ा)। विकास खंड में परिषदीय परीक्षा का परिणाम काफी अच्छा रहा है। जीजीआईसी चौखुटिया में हाईस्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा । यहां कुल 50 छात्राओं में प्रथम श्रेणी में 26, द्वितीय श्रेण में 24 व तृतीय श्रेणी में एक छात्रा उत्तीर्ण हुई। संध्या गोस्वामी 82.40 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही। इसी तरह इंटर विज्ञान का परीक्षाफल शत प्रतिशत तथा इंटर मानविकी का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा।
बोनाफाइड हायर सेकेंडरी स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) का परीक्षाफल 97 प्रतिशत रहा। इस विद्यालय में कुल 31 छात्रों में से 14 छात्र सम्मान सहित प्रथम, 12 छात्र प्रथम तथा 4 द्वितीय रहे। विशाल नेगी 92 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉपर रहे। विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक स्कूल सिमलखेत पंडुवाखाल का परीक्षाफ शत प्रतिशत रहा। 36 छात्रों से दो 24 प्रथम श्रेणी, 10 द्वितीय व 2 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। जीआईसी महाकालेश्वर में शिक्षकों की भारी कमी के बावजूद दसवीं में 46 में 45 व इंटरमीडिएट में 38 से 36 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। स्याल्दे ब्लाक के जीआईसी जौरासी में भी स्टाफ की भारी कमी के बावजूद हाईस्कूल का परिणाम 90 प्रतिशत तथा इंटर का परिणाम 95 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में 20 तथा इंटर में 17 प्रथम रहे। ब्यूरो