शैल में टैंकर से पानी भरते लोग।
- फोटो : amar ujala
बढ़ती गर्मी से नगर और ग्रामीण इलाकों की पेयजल समस्या बढ़ती जा रही है। नगर क्षेत्र में कई मोहल्लों में लोगों को एक दिन छोड़कर पानी मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेयजल संकट बढ़ता जा रहा है। लोगों को पानी की व्यवस्था करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
नगर में हीराडुंगरी और नरसिंहबाड़ी टैंक से जुड़े एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में जल संस्थान द्वारा एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा नगर के कई अन्य मोहल्लों में पानी की कम आपूर्ति की जा रही है। जिससे लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। लोग नौलों से पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं। जल संकट के बीच जल संस्थान ने शुक्रवार को सल्ला रौतेला, कटारमल, डोगरा, डैली, काकड़ीघाट, गधोली, पपसली, पहल, चितई, धूरा तोक, गुरुड़ाबांज, बल्टा, शैल, डीनापानी, करबला आदि क्षेत्रों में टैंकरों से जलापूर्ति की।