अल्मोड़ा। कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर छात्र संघ के पूर्व महासचिव आशीष पंत ने कुलपति प्रो. केएस राणा को ज्ञापन देकर अल्मोड़ा परिसर में पत्रकारिता एवं जन संचार में स्नातकोत्तर कोर्स संचालित करने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि परिसर में यह पाठ्यक्रम स्ववित्तपोषित श्रेणी के तहत संचालित होता था। 2012 के बाद यह पाठ्यक्रम सामान्य श्रेणी में संचालित होने लगा है। रोजगार की दृष्टि से यह पाठ्यक्रम काफी उपयोगी है, लेकिन इसमें आज तक परिसर में स्नातकोत्तर कोर्स संचालित नहीं हो रहे हैं। जिससे छात्रों को इसके लिए बाहर जाना पड़ता है। उन्होंने परिसर में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित करने की भी मांग की है।