फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने पुरस्कार राशि नहीं देने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के सिमकनी मैदान में 12 मई से शुरू हुई दो दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों ने अब तक पुरस्कार राशि नहीं दिए जाने पर रोष जताया है।
विज्ञापन


यहां हुई खिलाड़ियों की बैठक में उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में जिले के दूरस्थ क्षेत्र से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें महिला और पुरुष वर्ग में कई खिलाड़ी विजेता और उपविजेता घोषित हुए, लेकिन आज तक घोषणा स्वरूप विजेता टीम को 11 हजार और उपविजेता टीम को सात हजार की धनराशि प्रदान नहीं की गई है। इससे खिलाड़ी काफी हतोत्साहित हैं और उनमें रोष भी है।

खिलाड़ियों ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को उनकी पुरस्कार राशि जल्द दिए जाने की मांग की है। रोष जताने वालों में सचिन सिंह कनवाल, राहुल बिष्ट, दीपक बिष्ट, दीप चंद्र, नेहा बिष्ट, महिला कप्तान इंदु नेगी, अंकित बिष्ट, निशा नेगी, युवराज सिंह, अक्षित बिष्ट, हेमंत आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


इधर कबड्डी फेडरेशन के सचिव भानु प्रकाश जोशी ने बताया कि खिलाड़ियों के चेक बने हुए हैं। पूर्व में खिलाड़ियों ने अलग-अलग चेक दिए जाने की बात कही थी इस वजह से देरी हुई है। अगले माह तक सभी को चेक प्रदान कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें