फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की परिकल्पनानुसार गैरसैंण बने स्थाई राजधानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव में अल्मोड़ा संसदीय सीट से उत्तराखंड क्रांति दल के सांसद प्रत्याशी रहे केएल आर्या ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी शहीदों की परिकल्पना के अनुरूप राज्य की स्थायी राजधानी चंद्रनगर गैरसैंण बनाए जाने की मांग की। उन्होंने नई सरकार और चुने गए सांसद को बधाई देते हुए राज्य के पहाड़ी जिलों में पलायन रोकने, बेरोजगारी दूर करने, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास आदि से वंचित लोगों को सुविधा देने की मांग की है। कहा कि पार्टी आगामी पंचायत चुनावों में प्रत्याशी उतारेगी।
विज्ञापन


यहां आयोजित एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने चुनाव के दौरान मतदाताओं द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार जताया और मैदानी क्षेत्रों सिडकुल की भांति पहाड़ी जिलों के प्रत्येक विकासखंड स्तर पर छोटे छोटे उद्योगों की स्थापना की मांग की। कहा कि बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग पार्टी पूर्व में भी करती आई है। उन्होंने जन समस्याओं के विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रत्येक जिले में धरना प्रदर्शन जैसे आंदोलन शुरू करने की बात कही। उन्होंने बताया कि 24 और 25 जुलाई को हरिद्वार में पार्टी का महाअधिवेशन शुरू होने वाला है। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को एक अभियान के रूप में पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। वार्ता के दौरान ब्रह्मानंद डालाकोटी, गिरीश गोस्वामी, दीवान बनौला, हरीश जोशी, दिनेश जोशी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें