फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20वें पेंशनर दिवस पर सम्मानित हुए आठ वरिष्ठ पेंशनर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिक संगठन का 20वां पेंशनर दिवस यहां समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान आठ वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित किया गया। पेंशनरों की समस्याएं सुनी गई। मुख्य अतिथि एसबीआई अल्मोड़ा के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव अरोड़ा ने पेंशनरों को बैंक से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन



सैनिक संगठन के अध्यक्ष नंदा बल्लभ मठपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि ने पेंशनरों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बैंक से प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि एसबीआई द्वाराहाट के शाखा प्रबंधक आलोक रंजन मिश्रा ने भी तमाम योजनाओं के बारे में बताया।

बैंक कर्मी भास्कर सती ने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व हवलदार मोहन सिंह, पूर्व सिपाही विशन दत्त, पान सिंह, पूर्व कैप्टन चंद्रादत्त, प्रभा देवी, पार्वती देवी, राधा देवी, देवकी देवी आदि को सम्मानित किया गया। बुजुर्ग पेंशनर 92 वर्षीय पार्वती देवी भी मौजूद रही। इस दौरान चंद्र लाल वर्मा, सुधीर शाह, खुशाल सिंह, शंकर मठपाल, डीसी पांडेय, हरीश त्रिपाठी, हरीश लाल, गंगासिंह, नारायण सिंह, केडी कांडपाल, भागीरथी देवी, कमला देवी, खिमुली देवी, राधा देवी, नंदी देवी सहित भारी संख्या में वीरांगनाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें