फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता का फैसला सिरोधार्य: प्रदीप टम्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा लोकसभा सीट से पराजित रहे कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने कहा कि जनता का फैसला शिरोधार्य है और जनता के हितों के लिए आगे भी संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह विजयी रहे भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को शुभकामनाएं देते हैं। सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि वह अपनी हार की कोई ऐसी वजह नहीं मानते और भाजपा ने राष्ट्रवाद जैसे संवेदनशील मुद्दे के जरिये लोगों की भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीते पांच सालों में भाजपा सरकार अथवा स्थानीय सांसद की कोई ऐसी उपलब्धि नहीं है जिसके जरिये उन्हें जनता का भारी समर्थन मिल जाता। बालाकोट की घटना के बाद भाजपा ने राष्ट्रवाद के नाम पर लोगों को बहकावे में ले लिया। प्रदीप टम्टा ने आरोप लगाया कि कि भाजपा द्वारा खड़ा किया गया भ्रष्ट पूंजी और धार्मिक कट्टरता का गठजोड़ लोकतंत्र के लिए खतरनाक बनता जा रहा है। टम्टा बोले लोकतंत्र में न जीत अंतिम होती है और न ही हार। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हार के कारणों का मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें