अल्मोड़ा। भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा बुधवार को दिल्ली से अल्मोड़ा पहुंचे और उन्होंने भाजपा कार्यालय में मतगणना अभिकर्ताओं के साथ बैठक की और दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि पूरे देश की जनता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आतुर है और भाजपा भारी बहुमत से सत्ता में लौट रही है।
उन्होंने बताया कि वह पश्चिम बंगाल में प्रचार अभियान में जुटे थे। वहां भी पार्टी को अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, लोकसभा संयोजक रमेश बहुगुणा, जिला महामंत्री रवि रौतेला, मीडिया प्रभारी राजीव गुरुरानी, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, दर्शन रावत, जगदीश चौहान, तुषारकांत साह, दीप चंद्र टम्टा, अरविंद टम्टा, सभासद दीप्ति सोनकर, प्रमोद नैनवाल, महेश्वर मेहरा आदि मौजूद थे। इधर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा शाम को मतगणना के लिए पिथौरागढ़ रवाना हो गए। वहां से बृहस्पतिवार शाम को अल्मोड़ा लौट आएंगे।