फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारब-पेटशाल सड़क का जल्द हो निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। क्षत्रिय कल्याणकारी संस्था की हुई बैठक में जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि शहर की सड़कों में यातायात का दबाव बढ़ता जा रहा है। ऐसी स्थिति में पूर्व में स्वीकृत क्वारब-पेटशाल सड़क का जल्द निर्माण होना चाहिए, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था पटरी पर आ सके।

उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से बाड़ेछीना, पिथौरागढ़, सेराघाट, लमगड़ा आदि क्षेत्रों को आने जाने वाले वाहनों को अल्मोड़ा आने की जरूरत नहीं होगी। बैठक में क्वारब पुल के नवनिर्माण की भी मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि शहर की जनसंख्या काफी बढ़ गई है, ऐसे में पूर्व में बने टैंक पानी की आपूर्ति करने में नाकाफी साबित हो रहे हैं। नगर क्षेत्र में दो-तीन नए टैंक बनाए जाने चाहिए, ताकि जनता को पेयजल आपूर्ति सुचारु हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों की समस्या बढ़ती जा रही है इससे निजात दिलाए जाने को कदम उठाए जाएं। इस मौके पर सभी ब्लॉकों के सदस्यों से बैठक में अवश्य भागीदारी की अपील की गई। विभिन्न ब्लॉकों से आए सदस्यों ने संस्था की ब्लाक स्तरीय बैठकें भी आयोजित करने की मांग उठाई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हर सिंह बिष्ट और संचालन हयात सिंह गैड़ा ने किया। बैठक में मनोहर सिंह नेगी, संरक्षक सुंदर सिंह पथनी, पूरन सिंह ऐरी, महिपाल सिंह मेहता, शेर सिंह बिष्ट, आरएस बिष्ट आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें