फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की आग से 155 लुट्टे राख

विज्ञापन
तल्ली मिरई के जंगल में आग बुझाते ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। तल्ली मिरई के वैरीकोट जंगल की आग अचानक फैल गई। आग ने स्यालसूना, खाड़ी, हुलांग आदि गांवों में 43 ग्रामीणों के घास के 155 लुट्टों को चपेट में ले लिया। आग पर अच्छी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। क्षेत्र में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम तल्ली मिरई के वैरीकोट जंगल की आग स्यालसूना, खाड़ी, हुलांग आदि गांवों तक जा पहुंची है। रात में ही रानीखेत से फायर ब्रिगेड का दमकल वाहन वहां पहुंचा। पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। आग को बस्ती तक पहुंचने से रोकने की मशक्कत हुई लेकिन आग से राम सिंह के तीन, हंसी देवी के तीन, मुन्नी देवी के चार, गीता देवी के दो, मदन मोहन जोशी के सात, नंदा बल्लभ के छह सहित कुल 43 ग्रामीणों के घास के 155 लुट्टे राख हो गए। 30 अमरूद और 10 आम के पेड़ झुलस गए।
ग्रामीणों की कई गट्ठर जलावनी लकड़ी आग में स्वाहा हो गई। घास के लुट्टे जलने से लोगों के सामने मवेशियों के चारे की समस्या हो गई है। तल्ली मिरई के ग्राम प्रधान भीम देव, सामाजिक कार्यकर्ता नारायण रावत, दीपक बिष्ट सहित ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दिलाने जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें