अल्मोड़ा। शिक्षा समन्वय समिति की रैमजे इंटर कालेज में हुई बैठक में संगठन का अधिवेशन होली से पूर्व कराने पर सहमति बनी। वक्ताओं ने अल्मोड़ा को गैरसैंण मंडल में शामिल करने का विरोध किया गया और मांग की गई कि इसे पूर्ववत ही रखा जाए।
वक्ताओं ने कहा कि अल्मोड़ा पूर्व में कमिश्नरी रहा है। अब नए सृजित मंडल में अल्मोड़ा को शामिल करना जिले का अपमान है। पूर्व व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया।
बेसिक शिक्षा परिषद से आए शिक्षकों को पूर्व की सेवा का लाभ देते हुए चयन और प्रोन्नत वेतनमान देने की मांग की गई। गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग भी उठाई गई। गणेश भंडारी ने कहा कि स्कूलों के एकीकरण से पूर्व शिक्षक संगठनों को विश्वास में लिया जाए।
बैठक की अध्यक्षता डॉ. मनोज कुमार जोशी और संचालन सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक ने किया गया । बैठक में प्रधानाचार्य वीटी विल्सन, सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर भैंसोड़ा, उपाध्यक्ष दिगंबर फुलोरिया, कोषाध्यक्ष बलवीर सिंह भाकुनी, विद्या कर्नाटक, गणेश भंडारी, डॉ. ललित पाठक आदि थे।