अल्मोड़ा। मांगों को लेकर आल्पस दवा फैक्ट्री के कर्मचारियों का चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में चल रहा आमरण अनशन रविवार को 44वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। नसरीन बेगम ने तीसरे दिन भी अनशन जारी रखा।
बाद में आल्पस कर्मचारियों का शिष्टमंडल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और नैनीताल सांसद भगत सिंह से भी मिला। उन्होंने शिष्टमंडल को शासन स्तर पर पूर्ण कार्रवाई का आश्वासन दिया।
आंदोलन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि फैक्ट्री प्रबंध को कर्मचारियों की पीएफ की धनराशि जल्द जमा करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि रोजगार नहीं होने के कारण श्रमिक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। धरने पर विनोद पाटनी, बलवंत सिंह बिष्ट, नीमा रौतेला, घनश्याम जोशी, महेंद्र बिष्ट, मंजुला शाह, हीरा पवार, गीता बिष्ट, हेमा पाठक, कमला रावत, ममता जोशी, हितेश तिवारी, रमेश उप्रेती, हरीश सुप्याल, राजेंद्र कनवाल आदि बैठे।