फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशल नेतृत्व से शिक्षक करें गुणवतापूर्ण शिक्षण: चंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। समग्र शिक्षा अभियान की ओर से प्रधानाध्यापकों के लिए आयोजित विद्यालय नेतृत्व विकास कार्यक्रम का समापन हो गया है। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) हर्ष बहादुर चंद ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है। शिक्षक कुशल नेतृत्व से विद्यालयों में गुणवत्ता संवर्धन और नामांकन वृद्धि के लिए प्रयास करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षक कुशल प्रबंधन के माध्यम से अभिभावकों से संपर्क करें। उपलब्ध संसाधनों और अपने अनुभवों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण देकर बच्चों का ज्ञान बढ़ाएं। मुख्य संदर्भदाता गोपाल सिंह गैड़ा ने कहा कि शिक्षक हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण के माध्यम से समुदाय का विश्वास अर्जित करें।

जिला समन्वयक ओम प्रकाश ने कहा कि नेतृत्व विकास कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय रूपांतरण में मदद मिलेगी। जिला समन्वयक महेंद्र प्रकाश ने कहा कि शिक्षक ही भावी युग का निर्माता है। चंदन लाल टम्टा ने वित्तीय प्रबंधन की जानकरी दी।
विज्ञापन


इस मौके पर संदर्भदाता एमसी तिवरी, भीम सिंह सिंग्वाल, राजू महर, पद्मा, पीयूष शर्मा, भगवत बगडवाल, जगदीश चंद्र, मोईना खान, कुंदन सिंह घींघा, टीआर टम्टा, ममता टम्टा, मीना अग्रवाल, ममता, रामेश्वर बहुगुणा, लतिका आर्या, सुमन बिष्ट, शिवदत्त तिवारी, सुनीता बिष्ट, दीपा लटवाल, इंद्रा तिवारी, जीवन चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें