अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को नगर में जुलूस प्रदर्शन होगा। प्रदर्शन में नगर के साथ ही रानीखेत, सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, मासी, द्वाराहाट, चौखुटिया के अलावा पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, डीडीहाट, मुनस्यारी आदि इलाकों से भी लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
सर्वदलीय संघर्ष समिति के संयोजक और पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि 14 माह से भी अधिक समय से प्राधिकरण पूरे पर्वतीय क्षेत्र में लागू है। एक साल से समिति प्राधिकरण का विरोध कर रही है पर सरकार ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले 25 फरवरी को नगर में चौघानपाटा से दोपहर 12 बजे से जुलूस निकाला जाएगा।। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से जुलूस में भाग लेने का आह्वान किया है।