फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा पुलिस को बच्चों के जन्मदिन और सालगिरह पर दो दिन अवकाश मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में अब पुलिस कर्मियों को बच्चों के जन्मदिन और सालगिरह पर अनिवार्य रूप से अवकाश मिलेगा। एसएसपी पीएन मीणा ने जिले में इस योजना को लागू कर दिया है। इससे जहां पुलिस की कार्य क्षमता में वृद्धि होगी वहीं अवकाश नहीं मिलने जैसी शिकायतों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन


एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि जिले में नियुक्त सभी अराजपत्रित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को उनके बच्चों के जन्मदिन एवं शादी की सालगिरह जैसे महत्वपूर्ण दिवसों पर अवकाश नहीं मिल पाता था। जिससे कर्मचारी इन कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाते थे। उन्होंने बताया अब पुलिस कर्मियों को दो महत्वपूर्ण दिवस पर अवकाश की योजना लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक दशा में सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कोई दो महत्वपूर्ण दिवस पर अवकाश मिल सकेगा। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपने बच्चों के साथ कार्यक्रमों शामिल होने के साथ परिवार को समय दे सकेंगे। उन्होंने बताया कि आपदा, चुनाव डयूटी, वीवीआईपी भ्रमण जैसी स्थिति और उच्चाधिकारियों के आदेश पर अवकाश निरस्त भी होंगे। उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना और शाखा प्रभारियों को अपने-अपने अधीनस्थों से दो महत्वपूर्ण दिवस का विवरण प्राप्त कर करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें