अल्मोड़ा। पांच माह का वेतन देने, आल्पस कंपनी को पुन: संचालित करने और फैक्ट्री प्रबंधक और कंपनी के डायरेक्टर की गिरफ्तारी आदि मांगों को लेकर आठ दिन से आंदोलित कर्मचारियों ने शनिवार को भी गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत और विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा समस्याओं का समाधान एक हफ्ते में करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आवश्वासन की मियाद 20 जनवरी को खत्म हो रही है। उन्होंने 21 जनवरी से क्रमिक अनशन शुरू करने और 26 जनवरी को भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
इस दौरान हुई सभा में आंदोलित कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार भी उनकी नहीं सुन रही है। जबकि पिछले दिनों सरकार के वित्त मंत्री ने खुद एक हफ्ते में कार्रवाई का आश्वासन दिया था। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अब वह लोग भूख हड़ताल में परिवार के सदस्यों को भी शामिल करेंगे।
इस मौके पर कुंदन बिष्ट, प्रेमपाल, दीपक बिष्ट, त्रिलोक सिराड़ी, अशोक कुमार, विपिन रावत, गीता बिष्ट, ममता भंडारी, मंजू बिष्ट, माया, भारती रावत आदि शामिल थे। अध्यक्षता माया पुनेठा और संचालन महेंद्र बिष्ट ने किया। कर्मचारियों को समर्थन देने त्रिलोचन जोशी, हाजी नूर खान, गोपाल मोहन भट्ट, मनोज सनवाल, दरबान रावत, हर्ष कनवाल, राजेंद्र रावत आदि शामिल थे।।