फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल खत्म होने के बाद काम पर लौटे 108 कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद शनिवार को जिले में भी 108 की सेवा सुचारु रूप से चली। 108 प्रभारी, शैलेंद्र मैठाणी ने बताया कि 108 कर्मियों की हड़ताल समाप्त हो गई है और जिले के सभी स्थानों में खड़ी 12 एंबुलेंस के कर्मचारी काम पर लौट आए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान पूरे दिन विभिन्न जगहों से 11 मरीजों को एंबुलेंस का लाभ मिला। मालूम हो प्रत्येक माह की पांच तारीख तक वेतन भुगतान करने, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए समिति का गठन करने, 14 व 15 अगस्त का काटा गया वेतन लौटाने समेत अन्य मुद्दों को लेकर 108 कर्मी बीते बुधवार से हड़ताल पर चले गए थे। इधर 108 कर्मियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद आम लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें