फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ का पुरस्कारों के साथ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआइसी बाड़ेछीना के खेल मैदान मेें आयोजित तीन दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ का समापन हो गया है। इस दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में लता, ललिता, तारा, ललिता, गायत्री, बबली, मनोज, पवन आदि ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


बालिका वर्ग अंडर-19 की सौ मीटर दौड़ में लता बिष्ट, निकिता मटेला, पूनम नेगी, दो सौ मीटर में ललिता, निकिता मटेला, सोनी बसेड़ा, चार सौ मीटर में तारा नेगी, पूनम, मोनी महरा, आठ सौ मीटर में ललिता, मोनी महरा, राखी नेगी, पंद्रह सौ मीटर में तारा नेगी, रवीना चम्याल, रूपा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। तीन हजार मीटर में लता बिष्ट, पार्वती रावल, राखी नेगी, ऊंची कूद में गायत्री सुप्याल, इंदु भंडारी, पूनम नेगी, लंबी कूद में गायत्री सुप्याल, रवीना चम्याल, प्रीती, चक्का फेंक में बबली सुगडा, प्रीती, हिमांशी नेगी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में विनोद चंद, मनोज मेहता, नीरज कुमार, दो सौ मीटर में विनोद, पवन पेटशाली, मनोज जोशी, चार सौ मीटर में पवन भट्ट, सुनील कुमार और आशु चम्याल ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।

बालकों की पांच हजार मीटर दौड़ में पवन बिष्ट, गोपाल रावत, सुनील कुमार, लंबी कूद में मनोज मेहता, रविंद्र कुमार तथा अरविंद ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग खो खो में न्याय पंचायत पांडेतोली, बालिका वर्ग में न्याय पंचायत लिगुणता विजेता रहे। कबड्डी बालक वर्ग में न्याय पंचायत लिंगुणता, बालिका वर्ग में न्याय पंचायत पल्यूूं विजेता रहे। बालकों की बालीबाल में पांडेतोली, बालिका वर्ग में न्याय पंचायत पल्यूं विजेता रहे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि राईका धौलछीना के प्रधानाचार्य दया राम ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख हरीश बनौला, गिरीश टम्टा, दया राम, बिशन लाल, कैलाश डोलिया, अशोक बनकोटी, गणेश शाही, गिरीश बिष्ट, चंद्रशेखर खाती, मनमोहन, चंदन सिंह मेहता, राजेंद्र बिष्ट, आनंद वल्लभ जोशी, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें