फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं काश्तकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विश्व मृदा दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र मेटला में हुए कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने काश्तकारों से मृदा परीक्षण कराकर उन्नत तकनीक से खेती करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी ने कहा कि काश्तकार सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन


मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने कहा कि काश्तकार अपने खेतों की मिट्टी की जांच कराएं और फसल उत्पादन बढ़ाएं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से गेहूं की फसल का बीमा कराकर कृषक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। राजकीय जैविक प्रशिक्षण केंद्र मजखाली के डॉ. डीएस नेगी ने कृषकों को जैविक खेती से अधिक आय प्राप्त करने के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि परीक्षण करवाकर मृदा की गुणवत्ता बनाए रखें।

मुख्य उद्यान अधिकारी हितपाल सिंह ने उद्यानीकरण, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रवींद्र चंद्रा ने पशुपालन, कृषि विज्ञान केंद्र मेटला के डॉ. आरके शर्मा ने जैविक खेती को अधिक बढ़ावा देने, फसल चक्र में दहलन, तिलहन फसलों का अधिक से अधिक प्रयोग करने को कहा। परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण नरेश कुमार, जीबी पंत पर्यावरण संस्थान के डॉ. हर्षिल पंत ने जैविक ईंधन बनाने, इफ्को के क्षेत्र अधिकारी विनोद कुमार जोशी ने विभिन्न खादों से उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किए गए। इस मौके पर लगाए गए स्टालों से काश्तकारों ने जानकारी भी प्राप्त की। संचालन केके कांडपाल ने किया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि देवाशीष नेगी, कनिष्ठ उप प्रमुख चंदन लाल, संजय बिष्ट, देवेंद्र नयाल, अग्रणी बैंक प्रबंधक ललित मोहन सेमवाल समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें