फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बमनफल्यां गांव में युवक फांसी पर झूला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र के बमनफल्यां गांव निवासी 23 वर्षीय युवक ने घर के भीतर कमरे में धोती से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह टैक्सी ड्राइवर था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या करने का कारण अज्ञात है।
विज्ञापन


बमनफल्यां गांव में मां रेवती देवी के साथ विक्रम सिंह उर्फ विक्की (23) पुत्र सुरेंद्र सिंह महरा रहता था। बृहस्पतिवार सुबह मां रेवती देवी जंगल लकड़ी लेने गई थी। इसी बीच विक्रम ने मां की धोती से घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मां रेवती देवी जब सुबह 9:30 बजे जंगल से लकड़ी लेकर घर पहुंची तो कमरे के भीतर विक्रम का शव लटका हुआ था। मृतक की दो बहनें और एक छोटा भाई है। भाई दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि एक बहन विवाहित, दूसरी बहन देहरादून में नर्सिंग का कोर्स करती है।

जानकारी के अनुसार विक्रम सुबह गांव के समीप सड़क में एक दुकान में चाय पीने आया था। उसने घर में नहाने के लिए पानी गरम करने को रॉड लगाई थी और पास ही कपड़े भी रखे हुए थे। जिससे लगता है कि वह नहाने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही उसने कमरे में फांसी लगाकर आमहत्या कर ली।
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष संजय गर्ब्याल ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि युवक द्वारा किस कारण से आत्महत्या की गई इसका पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें