फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी का बिल मीटर के अनुसार लिया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पानी का बिल मीटर के अनुसार लिया जाए। उन्होंने नगर में रसोई गैस की होम डिलीवरी करने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पानी का बिल मीटर के अनुसार न लगाकर हाउस टैक्स के अनुसार लगाया जा रहा है जो न्यायोचित नहीं है। पानी का बिल मीटर के अनुसार लिया जाना चाहिए। उन्होंने बैंक और डाकघरों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से काउंटर खोलने की मांग की। पहले लोगों से भूमिकर लिया जाता था जिसे समाप्त कर दिया गया है। इसी तर्ज पर हाउस टैक्स भी समाप्त कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि माल रोड में कई स्थानों पर पैरापिट ध्वस्त हो गए हैं।

कई स्थानों पर सड़क किनारे की नालियां भी क्षतिग्रस्त हैं। नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने से आए दिन जाम लगता रहता है। उन्होंने नगर में सिटी बस चलाने की मांग की। अध्यक्षता डॉ. सुबोध पंत और संचालन डॉ. पीसी जोशी ने किया। बैठक में एएस कार्की, नवीन जोशी, केसी तिवारी, आरपी जोशी, योगेंद्र जोशी, एमसी आर्या, हरीश लाल, गणेश बिष्ट, नंदन सिंह, शिवराज साह, एलपी तिवारी, लक्ष्मी दत्त पांडे, विनोद पंत, मोहन रावत, मदन मटेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें