चौखुटिया (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में बिहारी मूल के लोगों द्वारा छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। रामगंगा के तट पर छठ मईया का मंदिर बनाकर उसमें पूजा करने के बाद देर शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इस दौरान विधायक महेश नेगी ने भी महिलाओं के साथ सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की। बुधवार की सुबह फिर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतधारी महिलाएं अन्न, जल ग्रहण करेंगी। छठ पूजा को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा गया।
सोमवार को छठ पूजा आयोजन समिति द्वारा रामगंगा के तटपर छठ मईया का मंदिर बनाकर देर शाम तक पूजा की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक महेश नेगी ने महिलाओं के साथ सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की।
विधायक नेगी ने रामगंगा के तट को छठ घाट के रूप में विकसित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। 36 घंटे का निर्जला व्रतधारण करने वाली महिलाएं बुधवार को उगते सूर्य देव को अर्घ्य चढ़ाने के बाद अन्न, जल ग्रहण करेंगी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पूरन कांडपाल, पूर्व दर्जाधारी कुबेर कठायत, जिपंस शिवकुमार, पूर्व जिपंस गणेश नायक, पप्पू सती, नवीन जोशी, वीरेंद्र वर्मा, सत्यनारायण वर्मा, उमेश वर्मा, साजन वर्मा, अभिमन्यु, गुड्डू वर्मा, सुनील, मंजू देवी, लालती देवी, मालती देची, मिन्नी मिश्रा, पूजा, मधुबाला, कंचन, रेखा, परमोली व लालती देवी सहित भारी संख्या मे स्थानीय लोग मौजूद थे। आयोजन में भाग लेने के लिए चौखुटिया के अलावा द्वाराहाट, कफड़ा, बिंता मजखाली, कठपुडिय़ा, बाजन, स्याल्दे, देघाट, दौलाघट और गैरसैंण से भी बिहारी मूल के लोग पहुंचे हैं।