अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान संस्थान प्रक्षेत्र हवालबाग में आयोजित किसान मेले में पहुंचे किसानों को उन्नत किस्म के बीज, कृषि यंत्र, सिंचाई, संरक्षित खेती के बारे में जानकारी दी गई।
मेले का शुभारंभ करते हुए डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने में संस्थान को अहम भूमिका निभानी होगी। उन्होंने संस्थान से किसानों को पर्वतीय क्षेत्र के अनुरूप कृषि यंत्र उपलब्ध कराने, उन्हें संरक्षित खेती के प्रति प्रोत्साहित करने आह्वान किया। डीएम ने किसानों से बेमौसमी सब्जी उत्पादन के साथ हल्दी, अदरख की खेती पर विशेष जोर देने को कहा।
कार्यक्रम में संस्थान के न्यून लेटर पर्वतीय कृषि दर्पण का भी विमोचन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. अरुणव पटनायक ने संस्थान की गतिविधियों के बारे में बताया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जेके बिष्ट ने उन्नत बीजों के बारे में जानकारी दी। आईटीबीपी के कमाडेंट सतपाल ने जैविक उत्पादन को बढ़ावा देने को कहा। इस मौके पर महाप्रबंधक दूर संचार अनिल कुमार गुप्ता, वैज्ञानिक डॉ. लक्ष्मीकांत, डॉ. बीएम पांडे, डॉ. पीके मिश्रा, डॉ. केके मिश्रा, डॉ. गणेश, पूर्व निदेशक जगदीश चंद्र भट्ट, डा. एनके सिंह ने भी विचार रहे। मेले में सांई अस्पताल हल्द्वानी की ओर से चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। संचालन डॉ. निर्मल चंद्रा ने किया। इस दौरान एसडीएम विवेक रॉय, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, तेज बहादुर पाल, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।