फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक्स बाजार में आई मंदी होगी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। केंद्र सरकार द्वारा इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों में दस फीसदी जीएसटी कम करने का इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारियों ने स्वागत किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारियों का कहना है कि सरकार के इस फैसले से इलेक्ट्रानिक्स बाजार में आई मंदी दूर होगी। उपभोक्ताओं को अब पूर्व की अपेक्षा सस्ते दामों पर इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन


पूर्व में सरकार इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर 14.5 फीसदी वैट लेती थी। जुलाई 2017 से जीएसटी लागू हो जाने के बाद सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर जीएसटी शुल्क 28 फीसदी कर दिया। जिससे चलते इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के दाम बढ़ना स्वाभाविक था। सरकार ने अब 68 सेमी तक के टीवी, फ्रीज, एसी, वाशिंग मशीन, इलेक्ट्रिकल आयरन, रेफ्रिजरेटर, मिक्सर ग्राइंडर, जूसर, वाटर कूलर, वाटर हीटर, लीथियम बैटरी, वैक्यूम क्लीनर अन्य उत्पादों पर जीएसटी 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है।

प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स के स्वामी प्रकाश रावत का कहना है कि सरकार के जीएसटी कम करने से इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद उपभोक्ताओं को सस्ते दर पर मिलेंगे। पूर्व में एक करोड़ से लेकर पांच करोड़ तक के टर्नओवर वाले व्यापारियों को प्रतिमाह जीएसटी रिटर्न भरना पड़ता था। सरकार ने ऐसे व्यापारियों को तिमाही रिटर्न भरने की सुविधा दी है। इससे व्यापारियों को भी सुविधा होगी।
विज्ञापन


इधर न्यू त्रिपुरा इलेक्ट्रॉनिक्स के स्वामी मनोज वर्मा ने भी सरकार द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों में जीएसटी की दर कम करने का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे उपभोक्ताओं को कम दाम पर इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें