अल्मोड़ा। स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत 24 यूके एनसीसी गर्ल्स बटालियन की कैड्टों ने ग्राम पंचायत खत्याड़ी में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली के पश्चात मार्गों और गलियों की सफाई का गई।
कैडेटों ने खत्याड़ी गांव में रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने मार्गों और गलियों में जगह-जगह फैले कूड़े को एकत्र कर उसका निस्तारण किया। घर-घर जाकर लोगों से कूड़ा इधर-उधर नहीं फैलने की अपील की।
रामलीला ग्राउंड में सफाई की और लोगों से आबादी क्षेत्र के आसपास कूड़ा नहीं फेंकने को कहा। अभियान में एनसीसी की सीनियर अंडर आफिसर हिमानी रतूड़ी, अंडर आफिसर पारुल दानू, बबीता गोस्वामी, रेखा बसेड़ा, सारजेंट अंजलि मेहता, भूमिका भट्ट आदि कैडेटों ने भाग लिया।