फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीयू हटने के बाद बेपरवाह हो गए वाहन चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सीपीयू के हटने के बाद अल्मोड़ा में अब यातायात नियमों का पालन पहले की तरह नहीं हो रहा है। अब फिर से हेलमेट के बगैर दो पहिया वाहन चलने लगे हैं। तेज गति से और शराब पीकर वाहन चलाने की शिकायतें भी मिल रही हैं।
विज्ञापन


करीब तीन माह पहले 11 मार्च को अल्मोड़ा में सीपीयू को हटा लिया गया था। इसकी जगह हिल पेट्रोलिंग यूनिट स्थापित की गई। सीपीयू की तैनाती के दौरान दोपहिया और चौपहिया वाहन चालक यातायात नियमों का पालन कर रहे थे। क्योंकि सीपीयू का काम ट्रैफिक व्यवस्था को देखने के अलावा चालान काटना था। सीपीयू की तैनाती के समय लोगों में यातायात नियमों का पालन करने को लेकर खौफ भी बना हुआ था।

कई दोपहिया वाहन चालक बगैर हेलमेट पहने ही सड़कों में वाहनों को दौड़ा रहे हैं। जबकि कुछ लोग पुलिस की नजरों से बचकर तीन सवारी बैठा कर भी ले जा रहे हैं। खासकर मालरोड समेत पांडेखोला, एनटीडी, लोअर मालरोड, कसारदेवी, एलआर साह रोड में कई दोपहिया वाहन चालक बगैर हेलमेट के निकलकर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इधर पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्या ने बताया कि चार दिन पूर्व एसएसपी ने ट्रैफिक सेल की बैठक में यातायात नियमों में ढिलाई को लेकर फटकार भी लगाई थी। उन्होंने इस संबंध में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें