फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मार्च से पहले ले लें यूआईएन नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अब सभी शस्त्र धारकों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के साथ-साथ 31 मार्च तक यूनिक आइडेंटी नंबर (यूआईएन) लेना जरूरी है। गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर उत्तराखंड शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


जनपद में 2250 के करीब लाइसेंसी शस्त्रधारक हैं। इनमें से अधिकांश शस्त्रधारकों ने अपने शस्त्रों का ऑनलाइन पंजीकरण और नवीनीकरण नहीं किया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के आदेशानुसार इस दौरान शस्त्र लाइसेंस धारकों को यूनिक आइडेंटी नंबर भी दिया जाएगा।

एडीएम कैलास सिंह टोलिया ने बताया कि जिले के सभी शस्त्र धारकों को जिन्होंने अपने शस्त्रों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है और यूआईएन नंबर नहीं लिया है, उन्हें जिला कार्यालय के शस्त्र अनुभाग में 31 मार्च से पहले आकर सारी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उसके बाद आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें