फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशु की मौत का जल्द खुलासा करे पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हिमांशु धर्मशक्तू की मौत का खुलासा करने की मांग को लेकर खत्याड़ी के ग्रामीण गांधी पार्क में धरने पर डटे हुए हैं। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने का भरोसा दिलाया था, लेकिन अब तक नहीं कराया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमांशु की मौत को तीन सप्ताह से अधिक समय बीत गया है, लेकिन मौत का खुलासा करने में पुलिस अब तक नाकाम ही रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मामले का खुलासा करने में हीलाहवाली कर रही है। तय किया गया कि जब तक मामले का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, संघर्ष जारी रखा जाएगा।

हवालबाग के ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहार, खत्याड़ी के ग्राम प्रधान हरीश कनवाल, योगी सुंदर नाथ आदि ने आंदोलन को समर्थन दिया। धरने पर मंजू फर्त्याल, विमला जोशी, निशा बिष्ट, बसंती खंपा, तेजिन खंपा, लीला बिष्ट, दमयंती मर्तोलिया, नीमा रावत, तुलसी बृजवाल, कुंती जीनियाल, डौली मर्तोलिया, कला रावत, पुष्पा, निखुर्पा, मुन्नी बिष्ट, प्रेमा बिष्ट, हीरा देवी, कलावती कनवाल आदि बैठे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो लाइन गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरने पर बैठे खत्याड़ी के ग्रामीण। (फाइल नं. 21एएलएम04पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें