फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवर चट कर जा रहे किसानों की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा।)। हुकुम सिंह बोरा शहीद स्मारक में हुई ग्रामीणों की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के कई गांवों में लावारिस और जंगली जानवरों का आतंक काफी बढ़ गया है। किसान साल भर मेहनत कर फसल उगाते हैं लेकिन ज्यों ही फसल तैयार होती है, जंगली जानवर उसे चट कर जाते हैं। ग्रामीणों ने पशुओं के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


मल्लाखोली, अर्जुनराठ, पल्यूड़ा, हल्यूड़ा समेत कई गांवों में लावारिस और जंगली जानवरों का आतंक काफी बढ़ गया है। ये पशु खेतों में उगायी गई फसलों समेत सब्जियों को चट कर जा रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी लोग क्षेत्र मेें अपने पशुओं को छोड़ जाते हैं।

इस कारण लावारिस पशुओं की तादाद लगातार बढ़ते जा रही है। बैठक में प्रधान नंदी देवी, शांति बोरा, जिला पंचायत सदस्य सुनीता बोरा, लीला बोरा, रितु बोरा, गीता बोरा, माया बोरा, सुमन बोरा, धना बोरा, चंपा बोरा आदि मौजूद थे। बाद में ग्रामीणों ने तहसीलदार खुशबू आर्या को ज्ञापन सौंपकर पशुओं के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें