फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुम्भ में डीएनपी के बच्चों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। चौनलिया में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ में डीएनपी के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। विद्यालय प्रशासन ने बाल दिवस पर प्रतिभागियों को सम्मानित करने का फैसला किया है। प्रतियोगिता में दस वर्ष आयु के सौ और दो सौ मीटर दौड़ और लंबी कूद में करन पंत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चौदह वर्ष आयु की बालिकाओं की सौ मीटर दौड़ में तनीषा छिमवाल और बालकों में सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दो सौ मीटर बालकों में सूरज और बालिकाओं में तनिषा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


चार सौ मीटर दौड़ में नेहा गोस्वामी ने द्वितीय बालकों में कुलदीप ने प्रथम, जितेंद्र नेगी ने द्वितीय और सागर कंडारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आठ सौ मीटर दौड़ में भरत ने प्रथम और भास्कर काश्मीरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सत्रह वर्ष आयु के बालिकाओं और बालकों की कबड्डी में स्कूल ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया,जबकि खोखो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर बालकों की दौड़ में भरत ने द्वितीय और कुलदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

दो सौ मीटर बालकों में भरत ने तृतीय, बालिकाओं में सरस्वती ने प्रथम, आरती ने द्वितीय, नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चार सौ मीटर बालकों में धीरज को तृतीय स्थान मिला। आठ सौ मीटर बालकों में ललित रावत को प्रथम व ईश्वर सत्यवली को तृतीय स्थान मिला। बालिकाओं के गोला फेंक में आरती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालकों की चक्का फेंक में ईश्वर सत्यवली ने तृतीय, बालिकाओं में दीक्षिता ने द्वितीय और आरती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें