फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल टीके और सफाई नहीं होने पर डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं जिलाधिकारी ईवा आशीष ने अस्पताल में बच्चों को लगने वाले टीके उपलब्ध नहीं होने और सफाई ढंग से नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को अस्पताल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, टीकों की व्यवस्था करने और जिले के अन्य अस्पतालों की स्थिति की जानकारी भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को महिला अस्पताल में कई कमियां देखने को मिलीं। मरीजों के बिस्तर साफ नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए इन्हें तुरंत बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को सफाई की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारी से सही ढंग से कार्य कराने को कहा। शिशुओं को लगने वाले पेंटावेलेंट के टीके अस्पताल में उपलब्ध नहीं होने की शिकायत मिलने पर उन्होंने अन्य जिलों से भी जानकारी प्राप्त करने और टीकों की व्यवस्था जल्द करने को कहा।

इस दौरान जिलाधिकारी ने अल्ट्रासाउंड, ओटी, शल्य कक्ष, पीपीसी वार्ड, नर्स ड्यूटी कक्ष, प्रसव कक्ष जाकर भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आपरेशन वाली महिलाओं के खाने की व्यवस्था को भी देखा और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने और मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही होने और बगैर मुख्य चिकत्सा अधीक्षक की अनुमति के अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. दीपक गर्ब्याल, डा. ऊषा उप्रेती समेत स्टाफ नर्स और कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें