फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने कई दुकानों में की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र में कई दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को कई दुकानों में पुरानी तिथि का सामान मिला जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। टीम ने विशाल मेगा मार्ट सहित तीन दुकानों से घी, सोया बड़ी और नूडल्स के नमूने लिए। दुकान स्वामियों को सफाई के प्रति विशेष ध्यान देने और प्रत्येक दुकान में डिब्बा बंद कूड़ेदान रखने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ईवा आशीष के निर्देश पर मंगलवार को औचक निरीक्षण में पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पांडेखोला, कैंट क्षेत्र, पल्टन बाजार और दुगालखोला में दुकानों में खाद्य सामग्री की जांच की। टीम को इस दौरान कई दुकानों में पुरानी तिथि के चिप्स, कुरकरे आदि मिले। टीम ने पुराने खाद्य सामान को मौके पर ही नष्ट कर दिया। जिला अभिहीत अधिकारी एएस रावत ने बताया कि एलआरसाह रोड में विशाल मेगा मार्ट से मदर डेयरी के घी, सोयाबड़ी और पांडेखोला से नूडल्स का नमूना जांच के लिए लिया गया। टीम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. अभय सिंह, मदन राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें