फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने लमगड़ा महाविद्यालय के प्रत्याशी घोषित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लमगड़ा इकाई की बैठक में राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा में छात्रसंघ के चुनाव के लिए संगठन के प्रत्याशियों की घोषणा की गई। एबीवीपी ने अध्यक्ष पद के लिए भगवती, उपाध्यक्ष पद के लिए यशवंत कपकोटी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए रूपा लटवाल के नामों की घोषणा की। मुख्य अतिथि संगठन के जिला संयोजक विनोद लटवाल ने कहा कि एबीवीपी ने महाविद्यालय डीएवी कालेज देहरादून के छात्रसंघ चुनाव में अपना परचम लहराया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से छात्रसंघ चुनाव में संगठन के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। बैठक में नगर प्रमुख दीपक सिजवाली, परिसर अध्यक्ष संजय सिंह बिष्ट, भगवती, यशवंत कपकोटी, सुंदर सिंह नैनवाल, भारत बिष्ट, मुकेश मेल्टी, रमा, पूजा नयाल, हिमानी फत्र्याल, नीमा फत्र्याल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें