फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान सेवक डेविड की हिंदू रीति रिवाज से हुई अंत्येष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पनुवानौला के समीप स्थित मिरतोला आश्रम के प्रधान सेवक 72 वर्षीय डेविड डेयरफोर्ड उर्फ देवाशीष पुत्र नेल्सन वेरिश की बृहस्पतिवार देर सायं दंडेश्वर के समीप स्थित श्मशानघाट में हिंदूरीति रिवाज के साथ अंत्येष्टि की गई। लोगों ने उन्हें अश्रुपूरित नेत्रों से अंतिम विदाई दी। फिलहाल डेविड उर्फ देवाशीष के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


मालूम हो कि गत दिवस अपराह्न आश्रम में कमरे के बाहर दो नाली बंदूक से कपट्टी पर गोली मारकर प्रधान सेवक डेविड डेयरफोर्ड ने आत्महत्या कर ली थी। राजस्व पुलिस ने डेविड के शव का अल्मोड़ा में पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद स्थानीय लोग स्व. डेविड के शव को दंडेश्वर ले गए। दंडेश्वर के समीप स्थित श्मशान घाट में स्व. डेविड का हिंदू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया। जिसमें आश्रम के लोगों, स्थानीय ग्रामीणों आदि ने भाग लिया। डेविड के हत्या के कारणों को पता नहीं चल सका है।

भनोली के तहसीलदार ईश्वर सिंह भीमा ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों को पता नहीं लग सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में किसी ने भी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें