फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कार की पांच लाख की राशि से छात्रों को सहायता देंगे प्रो. शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरस्कार की पांच लाख की राशि से छात्रों को सहायता देंगे प्रो. शर्मा
विज्ञापन

अल्मोड़ा। कुविवि एसएसजे परिसर में विधि विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एसडी शर्मा को राष्ट्रपति के हाथों राजश्री पुरुषोत्तम दास टंडन पुरस्कार मिलने पर नगर पालिका सभागार में उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने प्रो. शर्मा की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह अल्मोड़ा नगर के लिए गौरव की बात है। आने वाली पीढ़ी प्रो. शर्मा की सफलता से सीख लेते हुए आगे बढ़ेगी। इस मौके पर प्रो. शर्मा ने पुरस्कार के रूप में मिली पांच लाख की राशि से अपनी माता के नाम पर गरीब और मेधावी छात्रों की सहायता के लिए कोष स्थापित करने की घोषणा की।
सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि गरीब परिवार में जन्म लेने के बाद विद्युत विभाग में कुली और मीटर रीडर पदों से काम शुरू करते हुए प्रो. शर्मा ने संघर्षों के बाद अपने दम पर उच्च शिक्षा हासिल की। इसके बाद वह विधि विभाग के अनुकरणीय प्रोफेसर ही नहीं बने बल्कि हिंदी और अंग्रेजी में विधि की अनेक पुस्तकें भी लिखी हैं। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महत्व मिला है। उनकी कई किताबें अंग्रेजी के माध्यम से प्रकाशित हुई। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि प्रो. शर्मा को सम्मान आने वाली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का काम करेगा। प्रो. शर्मा ने बताया कि वह बचपन से एक लक्ष्य को लेकर आगे बढ़े। पढ़ाई के दौरान गुरुजनों ने हमेशा लेखनी को सशक्त बनाए रखने के साथ ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठ बने रहने की सीख दी थी जो उनके हमेशा काम आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. शर्मा ने यह भी कहा कि राजश्री पुरुषोत्तमदास टंडन पुरस्कार के रूप में मिली पांच लाख रुपये की धनराशि से वह अपनी माता के नाम से कोष स्थापित कर रहे हैं जिससे विधि की पढ़ाई करने वाले गरीब, मेधावी और नियमित क्लास पढ़ने वाले छात्रों को सहायता दी जाएगी। इस अवसर पर अर्बन बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल, उत्तराखंड सेवा निधि के निदेशक डा. ललित पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, डीके जोशी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, सभासद अशोक पांडे ने भी विचार रखे। संचालन पत्रकार पीसी तिवारी ने किया। इस मौके पर प्रताप सिंह सत्याल, जगमोहन बिष्ट, सरिता टम्टा, केवल सती, गिरीश मल्होत्रा, लता तिवारी, जीवन गुप्ता, भुवन जोशी, प्रकाश पांडे, त्रिलोचन जोशी, शंकर पांडे, कंचना तिवारी, नवीन बिष्ट आदि विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें