बागेश्वर। नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत जिले में पुलिस की एएनटीएफ और एसओजी टीम ने घटबगड़ क्षेत्र में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 150 युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।
एसपी जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर पुलिस ने सोमवार को घटबगड़ में कैप्टन नारायण सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान की जानकारी दी गई। उन्हें बताया कि नशीले पदार्थों का सेवन शारीरिक क्षमता और सहनशक्ति को प्रभावित करता है। युवाओं को खेल और अभ्यास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान पुलिस ने अवैध नशे की बिक्री और तस्करी की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1933 और आपातकालीन सेवा 112 की जानकारी दी।