फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मर्चूला में कांग्रेस ने दुष्यंत गौतम का पुतला फूंका

Tue, 20 Oct 2026 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और कथित वीआईपी के नाम का खुलासा करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरचूला बाजार में दुष्यंत गौतम का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मामले में पारदर्शिता बरतने की मांग उठाई।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। उन्होंने दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर भी सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी तथ्यों को सार्वजनिक किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जरूरी है। उन्होंने सरकार से जनता की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की अपील की। पुतला दहन कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशन दत्त शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत, रामनगर महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमित पाल सिंह रावत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, वन पंचायत सरपंच के प्रदेश अध्यक्ष घनानंद शर्मा, भौनडांडा के ग्राम प्रधान गोपाल राम, डुंगरा के ग्राम प्रधान रेवाधर शर्मा, प्रेम सिंह और केपी शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें