फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मियों के मानदेय में 15 फीसदी बढ़ोतरी

Mon, 30 Mar 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने जिला अस्पताल संचालक मंडल की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। बैठक में 2015-16 में अस्पताल के लिए 10.59 करोड़ रुपए से अधिक के बजट की मांग की। इस दौरान अस्पताल में तैनात कुशल और अकुशल संविदा कर्मियों, वाहन चालकों के मानदेय में 15 फीसदी बढ़ोतरी करने की मंजूर दी गई।
विज्ञापन


बताया कि अस्पताल में लिफ्ट स्थापित करने को शासन से 42.50 लाख मंजूर हैं। इसे लगाने को निविदा प्रक्रिया चल रही है। अस्पताल को पिछले साल मिले बजट में वित्तीय वर्ष के अंत तक 4.11 करोड़ से अधिक धनराशि अवशेष है।  2015-16 के लिए 10.59 करोड़ रुपए से अधिक का बजट प्रस्ताव रखा गया। बैठक में एडीएम प्रकाश चंद्र, सीएमओ डा. केसी भट्ट, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. जेसी पांडे, मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. आरसी पंत, वरिष्ठ कोषाधिकारी विक्रम सिंह जंतवाल, किशन गुरुरानी, गिरीश धवन आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें